PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

के.एम.वी ने जोनल यूथ फेस्टिवल में किवका, डिबेट और एलोकयूशन मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल करके सफलता का परचम लहराया,

KMV Sweeps Top Position in Quiz, Debate & Elocution competition in Zonal Youth Festival

ग्रुप डांस, फुलकारी, पोस्टर-मेकिंग, कले माडलिंग और आन द स्पार्ट पेटिंग में हासिल किया दूसरा स्थान,

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं स्वायतशासी संस्था कन्या महाविद्यालय जालंधर की छात्राओं ने जोनल यूथ फेस्टिवल में किवज, डिबेट और एलकयूशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपना हुनर और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूथ फेस्टिवल के विभिन्न मुकाबलों में शानदार स्थान हासिल किया।

प्रथम स्थान हासिल करने के साथ-साथ के.एम.वी. की छात्राओं ने ग्रुप डांस, फुलकारी, पोस्टर मेकिंग, कले माडलिंग और आन द स्पोर्ट पेटिंग मुकाबलों में दूसरे स्थान पर कबजा किया। इसके साथ-साथ ही के.एम.वी. ने यूथ फेस्टिवल के अन्य प्रतियोगिताओं में भी शानदार स्थान हासिल किए।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की खूब सराहना की और कहा कि यूथ फेस्टिवल जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही मैडम प्रिंसीपल ने डा. गुरजोत डीन ईसीए एवं अन्य ईसीए टीम के सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को निष्ठा और लगन के साथ तैयारी करने के लिए मुबारकबाद दी और यह भी कामना की कि कन्या महाविद्यालय इसी तरह से सफलता के परचम भविष्य में भी लहराता रहे।

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News