PTB Big Political न्यूज़ करतारपुर / डेरा बाबा नानक : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा नानक पहुंच गए हैं / वह अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ टर्मिनल पर पहुंचे और इसके बाद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुए / कांग्रेस के पहले जत्थे में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ विजय सिंगला, मनप्रीत बादल, विधायक इंद्रबीर सिंह, हर प्रताप सिंह अजनाला सहित 17 लोग शामिल हैं /
इस दल के साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी जाना था, लेकिन उनको अनुमति नहीं मिली है / करतारपुर कारिडोर के खुलने के दूसरे दिन आज पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं / इसके साथ ही सुबह से श्रद्धालुओं को जांच के बाद रवाना किया जा रहा है / आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का दल कारिडोर होकर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब रवाना हुआ /
आपको यह भी बता दें कि आज करतारपुर कारिडोर से करीब 250 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी / इन श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट और कोरोना वैक्सीन की डोज लेने का सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा / सुबह से करतारपुर कारिडोर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है /



































