PTB Big News मुंबई : मुंबई में वसूली कांड में फरार चल रहे पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है / सुप्रीम कोर्ट ने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी है / सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पहले अदालत को अपने ठिकाने के बारे में बताए कि इस वक्त कहां हैं / यह बताए बिना अदालत कथित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए उनकी याचिका पर विचार नहीं करेगी / वकील ने इसके लिए कोर्ट से सोमवार तक का समय मांगा है /
वहीं, दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सीबीआई को निर्देश देने की गुहार लगाई थी कि सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच को रिकॉर्ड पर लाने और कथित भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की थी /



































