PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

भारत के साथ Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता देने के लिए 110 देशों ने दी सहमति,

110 countries recognise covid vaccines covishield and covaxin says govt official delhi

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : भारत के साथ कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों को परस्पर मान्यता देने पर अब तक 110 देश सहमति जता चुके हैं / सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार बाकी देशों के संपर्क में है, ताकि दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों को मान्यता दी जा सके, जिससे शिक्षा, व्यवसाय और पर्यटन उद्देश्यों के लिए यात्रा आसान हो सके / आधिकारिक सूत्रों ने ये भी कहा कि फिलहाल 110 देश टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता पर सहमत हुए हैं /

ऐसे में देश के लिए ये कोविड के खिलाफ अभियान जीत की ओर है / स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ ऐसे देश हैं जिनका भारत के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त या WHO द्वारा मान्यता प्राप्त टीकों से कराए गए टीकाकरण के प्रमाणपत्रों को पारस्परिक मान्यता देने को लेकर समझौता है / इसी तरह, ऐसे देश भी हैं जिनका फिलहाल भारत के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है, लेकिन वे उन भारतीय नागरिकों को छूट देते हैं,

जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त या WHO द्वारा मान्यता प्राप्त टीकों से टीकाकरण करा चुके हैं / भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत प्रभावी साबित हुई है / कोवैक्सीन का तीसरे चरण का ​​​​परीक्षण 130 कोविड मामलों पर किया गया / रिसर्च मैगजीन ‘लैंसेट’ में प्रकाशित आंकड़ों में हाल ही में ये जानकारी सामने आई / आंकड़ों के अनुसार कोवैक्सीन टीका बिना किसी लक्षण वाले मरीजों को 63.6 प्रतिशत की सुरक्षा प्रदान करता है /

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक प्रभावी रहे डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ यह टीका 65.2 प्रतिशत और सार्स-सीओवी-2 वायरस के सभी प्रकारों के खिलाफ 70.8 प्रतिशत कारगर है / कोवैक्सीन के प्रभावकारिता विश्लेषण के अनुसार देश में निर्मित यह टीका कोविड-19 के गंभीर लक्षणों के खिलाफ 93.4 प्रतिशत प्रभावी है /