PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. में एन.सी.सी. का 10 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप सफलतापूर्वक संपन्न, कैडेट्स ने हासिल किया दूसरा स्थान,

KMV College successfully concludes 10 day Annual NCC Training Camp Jalandhar

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में 2 पी.बी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर का 10 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 23 स्कूलों एवं कॉलेजों से 450 से भी अधिक कैडेट्स की सहभागिता वाले इस कैंप में कन्या महाविद्यालय के कैडेट्स ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया /

इसके अलावा उन्हें ट्रॉफी एवं मेडल भी प्रदान किए गए / उल्लेखनीय है कि इस ट्रेनिंग कैंप के दौरान कैडेट्स ने सकारात्मकता का महत्व सीखने के साथ-साथ देश प्रेम, अनुशासन, आत्मविश्वास आदि का पाठ पढ़ने के इलावा ट्रैफिक नियम, वोट के महत्व आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की,

कैंप के समापन समारोह के दौरान कर्नल नरेंद्र तूर विद्यालय द्वारा इस आयोजन की सफलता के लिए डाले गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर समूह यूनिट टीम द्वारा युवा कैडेट्स को इस कैंप से महत्वपूर्ण जानकारी एवं ट्रेनिंग प्रदान करने की भरपूर सराहना की /