PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब व बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को मिलेगा कैबिनेट रैंक, पंजाब के मुख्यमंत्री ने की घोषणा, प्रसिद्ध लेखक सुरजीत पातर का भी नाम शामिल,

first time the cabinet rank of singer writer punjab cm Charanjit Singh channi announced for bollywood singers sukhwinder singh and surjit patar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ / श्री चमकौर साहिब : पंजाब ही नहीं बॉलीवुड तक अपनी पेठ जमा चुके प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह पंजाब के राजगायक बन गए हैं / चमकौर साहिब स्थित दास्तान-ए-शहादत मेमोरियल में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने यह घोषणा की है / उन्होंने मशहूर पंजाबी राइटर और कवि सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार के पुरस्कार का ऐलान किया /

पंजाब सरकार की तरफ से दोनों को कैबिनेट रैंक दिया जाएगा / मुक्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दोनों शख्सियतों ने पंजाब के सिख इतिहास को यादगार बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है, जिस वजह से पंजाब सरकार उन्हें यह सम्मान दे रही है / बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं / उन्हें स्लमडॉग मिलियेनर के गीत जय हो, से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी, जिसके लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का एकेडमी अवार्ड और ग्रैमी अवार्ड मिल चुका है /

सिख धर्म की पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर श्री चमकौर साहिब में कार्यक्रम करवाया गया था / यहां पंजाब सरकार के टूरिज्म एवं कल्चर विभाग ने सिख इतिहास को दर्शाता दास्तान-ए-शहादत मैमोरियल बनाया है / इस मौके पर गायक सुखविंदर सिंह के अलावा हर्षदीप कौर, जसपिंदर नरूला एवं दुर्गा रंगीला, मनजिंदर बनी और स्व. दिलजान के योगदान को सराहते हुए सभी को सीएम ने राजगायक की उपाधि दी /