PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

TikTok चलाने बालों के लिए बड़ी खुशखबरी, TikTok से हटा बैन,

Big news for running TikTok, ban removed from TikTok

PTB Big News पाकिस्तान : पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को टिकटॉक से प्रतिबंध फिर से हटा लिया है / इस बार उसने चार महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया है / वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है / पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है /

पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था / उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर ”अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट” पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं / नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी जो ”गैरकानूनी सामग्री” अपलोड करते हैं /

चीन की बाइटडांस कंपनी की इस ऐप को पाकिस्तान में तकरीबन 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है / पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने फेसबुक और ट्विटर को उनकी सामग्री को लेकर सैकड़ों शिकायतें भेजी है / उसने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री अप्रिय और संभावित रूप से इस्लाम के प्रति अपमानजनक है एवं पाकिस्तानी कानून के खिलाफ हैं /