PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा लोक गायिका गुरमीत बावा के परिवार के घर पहुंचे दुःख साझा करने,

Deputy Chief Minister Sukhjinder Singh Randhawa reached out to the family of folk singer Gurmeet Bawa Dera Baba Nanak will be a suitable memorial of Gurmeet Bawa: Sukhjinder Singh Randhawa Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ / अमृतसर : उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा आज प्रसिद्ध लोक गायिका गुरमीत बावा के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा करने के लिए उनके घर पहुँचे। इस मौके पर उनके पति श्री किरपाल बावा और बेटी गलोरी बावा के साथ दुख साझा किया।

स. रंधावा ने ऐलान भी किया कि डेरा बाबा नानक में गुरमीत बावा की उपयुक्त यादगार बनेगी क्योंकि वह इस हलके की बहु थी। उप मुख्यमंत्री स. रंधावा ने कहा कि गुरमीत बावा वह बुलंद आवाज़ थी जिसने अपनी साफ़ सुथरी और अर्थ भरपूर गायकी से आधी सदी से अधिक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की। उन्होंने कहा कि गुरमीत बावा अपने लम्बे अलाप(हेक) के लिए जानी जाती थी।

उन्होंने कहा कि गुरमीत बावा ने पंजाबी मातृभाषा, सभ्याचार और लोक संगीत की लम्बें समय तक सेवा की है। इस लोक गायिका के चल जाने से पंजाबी लोक गायकी को अपूर्णीय घाटा हुआ है। इस मौके पर बावा परिवार के मैंबर रिदान, पुरवा और ऋृषभ, प्रसिद्ध मंच संचालिका सतीन्द्र सत्ती, डी.जी.पी. इकबाल प्रीत सिंह सहोता, पुलिस कमिशनर डा.सुखचैन सिंह गिल भी उपस्थित थे।