PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के 3 युवकाें ने लगाई आधी रात काे बुक स्टाेर में आग, एक आरोपी खुद ही झुलसा, हुई माैत, एक घायल,

Latest News Doaba punjab jalandhar city three youths of jalandhar set fire to book store in adampur at midnigh one died and on injured Punjab

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां बीती देर रात करीब 2 बजे आदमपुर इलाके में जालंधर के बस्ती बाबा खेल इलाके से आदमपुर स्थित एक बुक स्टाेर में आग लगाने पहुंचे तीन युवकों में से दो आरोपी युवक खुद ही आग की चपेट में आ गए, वहीं तीसरा मौके से फरार हो गया /

बताया जा रहा है कि इस हादसे में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है / मृतक की पहचान बस्ती बावा खेल इलाके के निवासी प्रदीप व घायल की पहचान जितेंद्र निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है / घायल की हालत गंभीर बनी हुई है / गंभीर रूप से झुलसे जितेंद्र को जालंधर सिविल अस्पताल के 1 वार्ड में भर्ती कराया गया है /

बताया जा रहा है कि युवकों ने बुक स्टोर में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी और उसका शटर बंद कर दिया / दुकान काफी पुरानी थी और उसमें काफी सामान भरा हुआ था, जिसके चलते दुकान के अंदर बड़ा धमाका हो गया और आग लगाने आए दो युवक आग की चपेट में आ गए, जिससे एक युवक प्रदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया /

वहीं पुलिस ने घायल काे इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया / वहीं मामले में फरार बताए जा रहे तीसरे युवक की तलाश की जा रही है जोकि बस्ती बावा खेल इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है / वहीं पुलिस को यह भी पता चला है कि वारदात का कारण पुराना किराएदार का विवाद बताया जा रहा है / फ़िलहाल पुलिस ने बुक स्टाेर के मालिक के बयान दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है /