PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में मनाया गया एन.सी.सी. दिवस,

KMV celebrates NCC Day with full zeal and enthusiasm

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस, जालन्धर में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ एन.सी.सी. दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों में कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए देश की एकता एवं अखंडता की सुरक्षा करने के साथ-साथ समाज सेवा के द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान डालने की शपथ ली।

इसके अलावा इस अवसर पर क्विज एवं फिट इंडिया मूवमेंट और एन.सी.सी., एन.सी.सी. और सोशल आउटरीच गतिविधियां, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट आदि विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया गया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी कैडेट्स को एन.सी.सी. दिवस की मुबारकबाद देते हुए महिला सशक्तिकरण में एन.सी.सी. के महत्वपूर्ण रोल पर भी चर्चा की और साथ ही इन विभिन्न गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए समूह एन.सी.सी. विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की। डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा एवं श्रीमती सुफालिका कालिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।