PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

Poster making competition was organized at PCM SD College for Women Jalandhar

PTB न्यूज़ शिक्षा : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में पंजाब सरकार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरू किए गए बडी कार्यक्रम के अंतर्गत ‘से नो टू ड्रग्स’ विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की तरफ से किया गया था।

नशीली दवाओं का दुरुपयोग पंजाब की निरंतर चिंता और बोझ रहा है और युवा इस बुरी आदत प्रति सबसे अधिक असुरक्षित हैं। पीसीएम एसडी कॉलेज ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस कुप्रथा के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और इस मिशन के तहत कॉलेज ने 45 से अधिक छात्रों के 9 समूह बनाए हैं।

प्रत्येक समूह में 5 छात्र हैं और इन 45 छात्रों में से एक सीनियर बड्डी (Senior buddy) है जो अपने समूह के सदस्यों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना है । इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रेरक पोस्टर और पेंटिंग बनाकर भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में कुमारी विशाल एवम कुमारी रुचिका (बी.कॉम. सेमेस्टर पांचवा) ने प्रथम, कुमारी गिन्नी (बी.कॉम. सेमेस्टर प्रथम) ने द्वितीय तथा कुमारी सिमरन (बी.ए.बी.एड. तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुमारी पूजा (बी.ए. सेमेस्टर तृतीय) और कुमारी शायना (बी.कॉम. सेमेस्टर पांचवा) को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्य एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने सभी छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने श्रीमती गुरजीत कौर (इंग्लिश डिपार्टमेंट) और नोडल अधिकारी (बड्डी प्रोग्राम) के इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने के प्रयासों की भी सराहना की