PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

#Metoo के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने चरणजीत चन्नी को घेरा, सिद्धू को कहा- सीएम से सवाल पूछें

aap raise metoo allegation against cm charanjit singh channi

PTB Big political news चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी नई मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ #Metoo का मुद्दा उठाया है. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मीटू के मुद्दे पर अपनी पार्टी की सरकार के मुखिया चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल पूछने के लिए कहा है.

राघव चड्डा ने सिद्धू को कहा कि उन्हें चरणजीत चन्नी से पूछना चाहिए कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं. राघव चड्डा ने कहा, ”मैं सिद्धू साहब को कहना चाहता हूं कि वो चरणजीत सिंह चन्नी से जाकर पूछे कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं. वो महिलाओं के लिए क्या कर सकते हैं. उनसे जाने अनजाने में क्या पाप हुए हैं ये उनसे पूछिए.”

राघव चड्डा आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के विधायक हैं. इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल के पंजाब में सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति महीना देने के वादे पर सवाल खड़े किए थे. नवजोत सिंह सिद्धू का कहना था कि केजरीवाल को यह वादा पहले दिल्ली में लागू करके दिखाना चाहिए.

बता दें कि तीन साल पहले जब मीटू आंदोलन की शुरुआत हुई थी तो एक महिला आईएएस ऑफिसर ने चरणजीत सिंह चन्नी पर गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया था. हालांकि महिला ऑफिसर ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया था कि उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है.

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब आम आदमी पार्टी की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे मीटू के आरोपों को उछाला गया है. विधानसभा में आप नेता हरपाल सिंह चिम्मा की ओर से भी मीटू के मुद्दे पर चरणजीत सिंह चन्नी को घेरने की कोशिश की जा चुकी है.