PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बस स्टेंड के पास स्थित फ्लाईओवर के नीचे बीती 25 नवंबर की रात को सरेआम गोली मारकर लक्की गिल का कत्ल करने के मामले में पुलिस को उस समय बड़ी सलफता मिली / जब मामले से जुड़े आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया / इस मामले में पुलिस ने कांट्रैक्ट किलर गुरमीत सिंह बुद्धू लोहारा, फोल्ड़ीवाल के जग्गा, डिफेंस कॉलोनी के काका व लाला को नामजद कर लिया है /
पुलिस ने इस मामले में 25 नवंबर की रात से ही फरार चल रहे आरोपी अरमान टूर एंड ट्रैवल के मालिक संदीप सिंह रिंकू वासी गोपालपुर को अरेस्ट कर लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा / वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी (मॉडल टाउन) गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रिंकू को SHO सुरजीत सिंह गिल ने पकड़ा है /
पूछताछ में रिंकू ने माना कि उसकी दोस्ती बुद्धू लोहरां से थी / वारदात की देर शाम वह साथियों संग उसके पास आया था / मेरा जन्मदिन था तो सब बोले की शराब की पार्टी कर रहे थे / ऑर्डर कर चिकन और केक मंगवाया लिया था और पार्टी शुरू हो चुकी थी / इस दौरान एक ऑटो वाले से ऊंची आवाज में बात करने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हिंसक रूप धारण कर गया /
इसके बाद बुद्धू की गैंग ने लक्की को गोली मार दी / संदीप ने कहता है कि उसे नहीं पता कि गोली बुद्धू लोहरां ने मारी थी या उसकी गैंग ने, मगर यह जरूर है कि बुद्धू के पास पिस्टल था / फ़िलहाल पुलिस अब आज अरमान टूर एंड ट्रैवल के मालिक संदीप सिंह रिंकू को रिमांड पर लेकर आगे की जाँच करेगी और अन्य आरोपियों का पता लगाएगी /






























