PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सुबह- सुबह हुआ भयानक सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप, 3 लोगों की मौत

pickup fell in a ditch in sirmaur 3 people died

PTB Accident News सिरमौर : हिमाचल के सिरमौर जिला के पझौता में फाटीपटेल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल एक पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे का शिकार हुए दो लोग जिला शिमला के ठियोग निवासी और एक जिला सिरमौर का रहने वाला है. तीनों की मौत मौके पर ही हो गई.

पिकअप में सवार सभी लोग सोलन से बलग की तरफ जा रहे थे. इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. लोगों ने इस हादसे के लिए खस्ताहाल सड़क को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को घटनास्‍थल से निकालकर राजगढ़ अस्पताल पहुंचाए. पुलिस ने बताया कि शलेश कैंची के एक मोड़ पर एचपी 63बी 9275 पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट खाई में जा गिरी.

पिकअप दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाना शुरू किया. हादसे में 28 वर्षीय यशपाल पुत्र कल्याण सिंह निवासी खनार डाकघर मुंडू तहसील ठियोग जिला शिमला, 28 वर्षीय संदीप पुत्र बेलीराम ग्राम व डाकघर बलग तहसील ठियोग जिला शिमला और 48 वर्षीय खजान सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी शरली तहसील कमरऊ जिला सिरमौर की मौके पर मौत हो गई.