PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

WhatsApp ने की बड़ी कार्रवाई , 20 लाख से ज्यादा भारतीयों के अकाउंट को किया बैन

whatsapps big action accounts of more than 20 lakh indians banned

PTB Big News नई दिल्ली : व्हाट्सएप ने अब तक देश में 20 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन कर दिया है। आईटी रुल्स के तहत ये कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि ‘बैन अपील’ के तहत ये कार्रवाई की गई है। कंपनी ने अक्टूबर कंप्लायंस रिपोर्ट में बताया कि इसे अक्टूबर महीने में 500 ग्रीवांस रिपोर्ट्स मिलें जिनमें 18 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने 2,069,000 भारतीय अकाउंट्स को इस टाइम पीरियड के दौरान बैन किया।

WhatsApp 91 से शुरू होने वाले फोन नंबर को भारतीय अकाउंट कहता है। व्हाट्सएप के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस में व्हाट्सएप एब्यूज रोकने में इंडस्ट्री लीडर है। इसके लिए वॉट्सऐप लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दूसरे आर्ट टेक्नोलॉजी के स्टेट में इनवेस्ट कर रहा है। इसके अलावा कंपनी डेटा साइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स पर भी इनवेस्ट करता है ताकि इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स सेफ रहें।

व्हाट्सएप स्पोक्सपर्सन ने आगे बताया कि IT Rules 2021 के तहत कंपनी ने पांचवीं बार मंथली रिपोर्ट को पब्लिश किया है। ये रिपोर्ट अक्टूबर महीने का है। व्हाट्सएप ने पहले बताया था कि 95 फीसदी बैन ऑटोमैटेड या बल्क मैसेजिंग (स्पैम) का अनऑथोराइज्ड यूज करना है। व्हाट्सएप ग्लोबल एवरेज में 80 लाख से ज्यादा अकाउंट्स हर महीने बैन करता है।

सितंबर में भी वॉट्सऐप ने 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया था। इस दौरान इसे 560 ग्रीवांस रिपोर्ट्स मिले। आपको बता दें कि नए IT रूल के अनुसार 5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स वाले डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करना है।