PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

के.एम.वी. की बी.वॉक मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसस की छात्राओं ने हासिल किए शानदार परीक्षा परिणाम,

KMVites outshine in the results of B.Voc. (Management & Secretarial Practices)

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक चल रहे बी.वॉक मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसस प्रोग्राम की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.

विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस स्टेटस के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में सेमेस्टर छठा के परीक्षा परिणामों में नवनीत कौर 8.65 एस.जी.पी.ए. के साथ पहले स्थान पर रही जबकि सरोजनी ने 8.36 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. सेमेस्टर चौथा के परीक्षा परिणामों में मनदीप कौर ने 8.83 एस.जी.पी.ए के साथ पहला स्थान अपने नाम करवाया जबकि गुरपिंदर कौर 8.82 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरे स्थान की हकदार बनी.

इसके साथ ही सेमेस्टर दूसरा के परीक्षा परिणामों में दलजिंदर कौर 8.63 एस.जी.पी.ए. के साथ पहले और मल्लिका 8.6 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरे स्थान पर रही. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही डॉ. गोपी शर्मा,डायरेक्टर, कौशल केंद्र, श्रीमती शबीना बत्रा, कोर्स इंचार्ज एवं श्रीमती डिंपल के साथ-साथ समूह प्राध्यापकों के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.