PTB Big न्यूज़ जालंधर : विश्व भर में क्रिकेट की दुनिया में भारत के साथ-साथ जालंधर जिले का नाम रोशन करने वाले देश के दिग्गज गेंदबाज आफ स्पिनर हरभजन सिंह जल्द क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास ले सकते हैं।
हरभजन सिंह संयास लेने की घोषणा अगले सप्ताह तक कर सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि हरभजन किसी IPL की फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ किसी टीम के मेनटोर की भूमिका में नजर आ सकते है।
फिलहाल अभी हरभजन सिंह सन्यास लेने के बाद नई पारी की शुरुआत करने की कोई घोषणा नहीं की है। फिलहाल हरभजन आने वाले दिनों में संन्यास की अधिकारिक घोषणा कर सकते है। हरभजन सिंह ने अपनी गेंदबाजी से हर टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया और जालंधर का नाम रोशन किया है।




























