PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब पुलिस ने इस इलाके में सुबह-सुबह मारी रेड, करोड़ों की ड्रग सहित कुछ लोगों को किया गिरफ्तार, सर्च अभियान जारी, इलाके में फैली सनसनी,

Punjab village bhullarai police cantonment Punjab Punjab police raided Phagwara village morning Arrested people drugs worth crores

PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : जिला कपूरथला के अधीन पड़ते फगवाड़ा की पुलिस ने नशे के कारोबार में बड़े स्तर पर पड़ी करवाई करते हुए कुछ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने इस दौरान एक कोठी में रेड कर वहां से भारी मात्रा में ड्रग पकड़ी है /

यही नहीं पुलिस ने नशे की सप्लाई करने के मामले में 5 लोगों को भी हिरासत में लिया है / बताया जा रहा है कि इसके बाद भी और सुराग हासिल करने के लिए पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है / बताया जा रहा है कि पकड़ी गई ड्रग की कीमत करोड़ो में है /

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही जिला कपूरथला के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में की गई है / बताया जा रहा है कि किसी खास खुफिया जानकारी के मिलने के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है /

सूत्रों के मुताबिक फगवाड़ा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए यहां के गांव भुल्ला राय को चारों तरफ से घेर लिया और वहां सर्च आपरेशन को अंजाम दिया, वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस को एक कोठी में से भारी मात्रा में ड्रग और नशीले पदार्थ आदि बरामद हुए हैं /

इस संबंधी आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई भी पुष्टि नहीं की है , पता चला है कि पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है / सूत्रों की माने तो गिरफ्तार किए लोगों में फगवाड़ा सहित आस-पास के जिलों के कुछ लोग शामिल हैं / फ़िलहाल ख़बर लिखे जाने तक सर्च अभियान पुलिस का जारी था और इस मामले में जल्द ही पुलिस के सीनियर अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं /