PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

ओमिक्रॉन संक्रमण के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में आ गए 78 हजार से अधिक मामले,

All records of Omicron broken more than 78 thousand cases came in a single day

PTB Big हेल्थ News ब्रिटेन : ओमिक्रॉन के कहर के बीच ब्रिटेन से डराने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार देश में अब तक के सबसे अधिक 78,610 दैनिक कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां अब तक एक करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जबकि ब्रिटेन की कुल आबादी लगभग 6.7 करोड़ है।

पूरे ब्रिटेन में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ने के साथ, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संक्रमण की तेज लहर की चेतावनी दी है। हालांकि उन्हें मंगलवार को उस समय जोरदार झटका लगा जब उनके 100 से अधिक सांसदों ने महामारी के बढ़ते प्रसार को रोकने के उपाय के खिलाफ मतदान किया।

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि यूरोप में क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां जोरों पर है लेकिन इस तरह से संक्रमण की बढ़ती रफ्तार लोगों को निराश कर सकती है। इस बीच यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए तैयार है। यहां करीब 66 फीसदी आबादी संपूर्ण टीकाकरण करा चुकी है। लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।