PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, हादसे में तीन भाइयों समेत 4 की मौत,

The car fell into the canal uncontrollably, 4 including three brothers died in the accident

PTB Accident News चंदौली : उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से उसमे सवार चार युवकों की मृत्यु हो गई जिनमें तीन सगे भाई थे। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पुलिस गश्ती दल को बुधवार देर रात भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी।

पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र में शेरवा गांव निवासी सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति के तौर पर की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जिला निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनो के अनुसार बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोड़ने के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 11 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई।