PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. के अंग्रेजी विभाग द्वारा एलिजावेध युग को प्रदर्शित करती वॉल मैगजीन की गई तैयार,

KMV’s PG Department of English prepares a Wall Magazine on the Elizabethan Era

के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा विभिन्न किरदारों को जीवंत कर सभी को एलिजाबेथ युग में ले जाया गया,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनामस संस्था,कन्या महाविद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा एलिजाबेथ युग को दर्शाती हुई वॉल मैगजीन तैयार की गई। अंग्रेजी साहित्य के इस युग को प्रदर्शित करते हुए शानदार चित्र एवं चार्ट्स के साथ सजाई गई वॉल मैगजीन का उद्घाटन विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक रोमियो एंड जूलियट के आधार पर रोमियो और जूलियट के किरदार को बखूबी पेश करते हुए सभी के सामने जीवंत किया। इसके अलावा प्रसिद्ध एलिजाबेथ ट्रेजडी डॉ. फस्टस को भी छात्राओं द्वारा पेश किया गया और साथ ही समकालीन समय में इसके महत्व को भी बयान किया।

मैडम प्रिंसीपल ने छात्राओं द्वारा किए गए इस प्रयत्न पर उन्हें शाबाशी देते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधुमीत एवं समूह प्राध्यापकों को मुबारकबाद दी और कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा को पेश करने के लिए एक उत्तम मंच प्रदान करती है।