PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन,

PCM SD Quiz competition organized at College for Women, Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज डिपार्टमेंट द्वारा डाक टिकट संग्रह विभाग, जनरल पोस्ट ऑफिस, जालंधर के सहयोग से क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने अतिथियों का अभिवादन किया। इस प्रतियोगिता में आठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री भीम सिंह पांचाल (सीनियर पोस्ट मास्टर, हेड पोस्ट ऑफिस जालंधर) थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती प्रिंसी दुआ (अध्यक्ष डाक टिकट ब्यूरो, जालंधर) द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में कुमारी हरशरण कौर (बी.ए सेमेस्टर तृतीय) ने प्रथम, कुमारी हिमानी मिश्रा (बी.ए सेमेस्टर प्रथम) ने द्वितीय और कुमारी मनीषा (बी.ए सेमेस्टर तृतीय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा कुमारी इशिका ने (बी.ए. सेमेस्टर प्रथम) को सांत्वना पुरस्कार मिला। समारोह के समापन पर श्री भीम सिंह पांचाल ने प्राचार्य को माई स्टैंप से सम्मानित किया एवम शिक्षकों और छात्राओं को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके इलावा महाविद्यालय परिसर में जनरल पोस्ट ऑफिस जालंधर द्वारा फिलाटेलिक क्लब का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का संचालन कॉलेज प्रबंधन के दृष्टिकोण के अनुरूप होता है जो क्षेत्र की महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवम सशक्तिकरण के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। उन्होंने छात्राओं के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और उनमें सकारात्मक और रचनात्मक प्रवृति पैदा करने के लिए इस तरह के आयोजनों के लिए श्रीमती सीमा तिवारी (अध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज) के प्रयासों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर श्री राजीव कोहली (सचिव, डाक टिकट क्लब,जालंधर) और श्री राहुल (पी.ए, हेड पोस्ट ऑफिस जालंधर) भी मौजूद थे ।