PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोलियों मोके पर हुई मौत , आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस,

youth killed by shooting 3 bullets in sonipat

PTB Crime News हरियाणा : हरियाणा के सोनीपत जिले के सरस्वती विहार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जींद के रहने वाले अनिल नाम के शख्स की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

बता दें कि सोनीपत के सरस्वती विहार में संदीप नाम के एक शख्स में डॉग फार्म कर रखा है, जिसमें जींद निवासी अनिल बतौर फार्म की देखभाल के लिए कार्य कर रहा था. लेकिन जब युवक सुबह फार्म पर जा रहा था तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया. इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया और मामले की गहनता से जांच में जुट गई.

हालांकि अभी तक हत्या के पीछे क्या कारण है उनका खुलासा नहीं हो पाया है. इस मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर 23 चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरस्वती विहार में एक शख्स की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है. मृतक अनिल जींद का रहने वाला था. वो संदीप नाम के एक शख्स के डॉग फार्म में काम करता था. अनिल को तीन गोलियां मारी गई हैं.