PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई, किया गया केस दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार,

case registered against former punjab akali minister Bikram Singh Majithia in drugs case in drugs case Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन ने एक पूर्व मंत्री अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच पूरी करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अकाली नेता के खिलाफ एक नया केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। यह गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने केस की एफआइआर देने से फिलहाल मना कर दिया है। केवल यह बताया जा रहा है कि बनूड़ में ड्रग्स के एक मामले में एफआइआर नंबर दो दर्ज की गई है। इस मामले का विवरण देने से पुलिस अधिकारियों ने इन्कार कर दिया है।

आपको बता दें, सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के डीजीपी बनने के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि ड्रग्स केस में अकाली नेताओं पर शिकंजा कसा जाएगा। यहां तक कि खुद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने यह आशंका जताई थी कि डीजीपी को बदला ही उनके खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर है।

यहां यह भी दिलचस्प है कि आज ही पुलिस ने ब्यूरो आफ इन्वेस्टीेगेशन के प्रमुख एसके अस्थाना का पत्र लीक होने के चलते मोहाली में केस दर्ज किया है। इस पत्र में एस के अस्थाना ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ जांच को आगे बढ़ाने को लेकर कई सवाल उठाते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए।