PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते बैंक में दिन चढ़ते ही लुटेरों ने बैंक में धावा बोलते हुए करीब 15 लाख रूपये लूट लिए और मौके से भागने में कामयाब हो गए / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फेल गई है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यानि बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रीन मॉडल टाउन की शाखा में अचानक कुछ अज्ञात लुटेरे घुस आए / लुटेरों जिन्होंने नकाब पहने हुए थे ने आते ही गन प्वाइंट और तेजधार हथियारों के दम पर बैंक में मौजूद केशियर से करीब 15 लाख रुपए लूट लिए और भागने में कामयाब हो गए /

बताया जा रहा है कि लुटेरे जाते समय बैंक में रखा डीवीआर भी साथ ले गए / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर थाना माडल टाउन की पुलिस व जिले के अन्य सीनियर अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे / इस घटना के बाद पुरे जिले में हाईअलर्ट कर दिया गया है व अज्ञात लुटेरों की तलाश की जा रही है /



































