PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

SHO 25 हजार की रिश्वत लेकर हुआ फरार, विजीलैंस टीम पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश,

Hamirpur sho nadaun absconded with bribe tried to crush vigilance team by vehicle Himachal Pardesh PTB Big News

PTB Big न्यूज़ नादौन / हिमाचल प्रदेश : हिमाचल के जिला हमीरपुर के अधीन पड़ते नादौन पुलिस स्टेशन में तैनात SHO नीरज राणा पर 25 हजार की रिश्वत लेने का कथित आरोप लगा है / इतना ही नहीं SHO ने रिश्वत लेने के बाद जैसे ही अपनी तरफ विजीलैंस टीम को बढ़ते देखा तो उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी SHO किसी व्यक्ति से मवेशियों को ले जाने के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था और पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी, जिस पर उक्त व्यक्ति ने मामले की सूचना विजीलैंस टीम को दी / इस घटना की सूचना मिलने पर विजीलैंस टीम के DSP लालमन की अगुवाई में टीम का गठन हुआ और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली तो उसे टीम की भनक मिल गई

उसने गाड़ी भगा ली, जिससे विजीलैंस टीम ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई / दोपहर से इलाके में SHO की धरपकड़ को लेकर विजीलैंस टीम सक्रिय रही परंतु वह मौके से फरार हो गया / विजीलैंस टीम ने हमीरपुर पुलिस की मदद से जिले की सीमाएं सील कर आरोपी SHO के निवास स्थान हरोली में भी गार्द लगा दी है / इस घटना के बाद पुरे महकमें में हड़कंप मच गया है /