PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

जालंधर के इन स्कूलों में मिले 25 के करीब छात्र कोरोना संक्रमित, देश के कई स्कूलों में कोरोना वायरस ने फैलाई दहशत,

education corona Virus schools India himachal Pardesh bengal haryana punjab school students covid 19 positive omicron corona cases

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश भर के स्कूलों में एक बार फिर से कोरोना वायरस से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हिमाचल के जिला बिलासपुर में जहां 23 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वहीं पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं / वहीं हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जिला जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित बच्चे मिले हैं /

बच्चों में पाए जा रहे कोरोना वायरस के लक्षणों से एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भुलस्वाएं गांव में कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत होने से दहशत का माहौल है। वहीं, बुधवार को जिले के देलग स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च पाठशाला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के 70 और बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित नवोदय विद्यालय में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद छात्रों के परिजन और अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण नजर आ रहे हैं।

वहीं हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। जिले के राजकीय स्कूल, सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ और परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों में तीन मरीज बुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया पड़ा है।

वहीं पंजाब में पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों के करीब 25 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जहां खुरला किंगरा सरकारी स्कूल से सोमवार को दो विद्यार्थी तथा इससे पहले एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला था। नेहरू गार्डन स्कूल की एक छात्रा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद विद्यार्थियों में डर का माहौल बनने लगा है। सेहत विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना की गिरफ्त में आने वाले बच्चों की संख्या 50 पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 25 स्कूली बच्चे शामिल हैं।

Latest News