PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ती माननीय लुधियाना कोर्ट में आज उस समय सनसनी फैल गया / जब वहां एक जोरदार धमाका हो गया, जिसके बाद पुरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज यानि वीरवार की सुबह लुधियाना कोर्ट की तीसरी मंज़िल पर बम धमाका हुआ बताया जा रहा है / सटोरन का कहना है कि इस धमाके में एक महिला की मौत हो गई है व कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ही हिल गई / फ़िलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है / लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं / इस घटना की ख़बर मिलते ही स्थानीय पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है /



































