PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 190 मेडिकल अफ़सरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Deputy CM Om Parkash Soni hands over appointment letters to 190 Medical Officers Jalandhar Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने 190 मेडिकल अफ़सरों को पंजाब भवन में एक समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 35 मातृ देखभाल केंद्र (21 जिला अस्पताल, 11 सब डिविजऩल अस्पताल और 03 कम्युनिटी हैल्थ सैंटर) बनाए गए हैं।

इन मातृ देखभाल केंद्रों के लेबर रूम में 24X7 डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह भर्ती की गई है। इन नियुक्तियों से राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव और नवजात बच्चों की अपेक्षित देखभाल, इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और बच्चों के जन्म के बाद की सेवाएं बेहतरीन ढंग से दी जा सकेंगी।

इसके साथ ही पंजाब राज्य के शहरी क्षेत्रों में अर्बन कम्युनिटी हैल्थ सैंटर और अर्बन पी.एच.सी. में खाली पड़े मेडिकल अफ़सरों के पदों को भी भरा जाएगा। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवा प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति टेलीमेडिसिन हब चण्डीगढ़ और अमृतसर में भी की जाएगी।

उन्होंने नव-नियुक्त डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल अफ़सर पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी निभाएं और लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी ना छोड़ी जाए। इस मौके पर श्री राज कमल चौधरी, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), डॉ. जी.बी. सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवा, डॉ. ओ.पी. गोजरा, निदेशक परिवार कल्याण और डॉ. अरीत कौर, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उपस्थित थे।