PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में आज का दिन पंजाब पुलिस के लिए दिनभर सिरदर्द वाला रहा / एक तरफ जहां तरनतारन में सुबह होते ही लुटेरों ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया वहीं दोपहर के समय जिला कपूरथला में दोपहर से पहले ही अज्ञात लुटेरे पिस्तौल की नोक पर फाइनांस कंपनी के करिंदे से लाखों रूपये लूटकर फरार हो गए /
वहीं अब जिला लुधियाना के अधीन पड़ते टिब्बा सड़क मार्ग पर शाम होते ही उस समय सनसनी फैल गई फैक्ट्री एरिया के पास एक व्यक्ति का शव बुरी तरह कुचली हुई स्थिति में पत्थरों के नीचे दबा हुआ पुलिस को बरामद हुआ / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मृतक की पहचान को छिपाने के उसके चेहरे को पत्थर से मारकर बुरी तरह कुचल दिया था /
इस सनसनीखेज वारदात की सुचना मिलते ही मौके पर स्थानीय PCR टीम घटनास्थल पर पहुंची व फैक्ट्री एरिया में खाली पड़े प्लाट में से मृतक व्यक्ति के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेज दिया व घटना संबंधी अज्ञात आरोपियों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है /



































