PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में अपनी काबिलियत को एक बार फिर प्रमाणित करते हुए, बाकियों के लिए एक मिसाल कायम की गई है, अपनी प्रशंसनीय सफलताओं की श्रंखला में और बढ़ोतरी करते हुए कन्या महा विद्यालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स के तहत परफॉर्मर संस्था होने की मान्यता हासिल की गई है / इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए /
विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि उच्च शिक्षा संस्थाओं के द्वारा इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप के विद्यार्थियों और फैकल्टी में विकास को प्रफुल्लित करने के लिए किए जाते प्रयत्नों पर आधारित इस रैंकिंग के द्वारा कन्या महा विद्यालय को सर्वोत्तम परफॉर्मिंग इंस्टीट्यूशन होने का सम्मान प्राप्त हुआ है, जिसके द्वारा इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप केंपस इकोसिस्टम और एंटरप्रेन्योरशिप को छात्राओं और प्राध्यापकों में प्रफुल्लित करने के साथ-साथ सहयोग को बेहतरीन ढंग से स्थापित किया गया है /
उल्लेखनीय है कि कन्या महा विद्यालय संपूर्ण देश की कुछ अग्रणी शिक्षा संस्थाओं में से एक है जिसको शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा इस क्षेत्र में 4.5 एवं 4 गोल्ड स्टारज़ प्रदान किए गए हैं / इसके साथ ही के.एम.वी. पूरे देश के 155 इंस्टीट्यूशंस (यूनिवर्सिटीओं, इंजीनियरिंग कॉलेजेस और मैनेजमेंट संस्थान सहित) में से एक है जिसको शिक्षा मंत्रालय के द्वारा मेंटर-मेंटी प्रोग्राम भी प्रदान किया जा चुका है / आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा छात्राओं को उनके स्टार्टअप्स में भी पूर्ण सहयोग, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है और इसके बल पर ही विद्यालय की 14 छात्राओं द्वारा फैशन बुटीक,
ब्यूटी सलून, डाइट क्लीनिक, न्यूट्रिटिव फूड मैन्युफैक्चरिंग, वीडियो एडिटिंग आदि जैसे अपने खुद के स्टार्टअप्स भी सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं / इसके साथ ही उन्होंने डॉ. रश्मि शर्मा, प्रेसिडेंट, के.एम.वी. इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल, डॉ. नीतू चोपड़ा, वाइस प्रेसिडेंट तथा समूह टीम के द्वारा इस विशेष उपलब्धि के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि कन्या महाविद्यालय में इनोवेटिव और उद्यमी पहल कदमीयां उद्यमता की प्रमुख योग्यता में सुधार करने के साथ-साथ छात्रों और फैकल्टी में अधिक नवीनताकारी व्यवहार का प्रतिनिधित्व करेंगी /



































