PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Omicron के बढ़ते संक्रमण को लेकर इन देशों ने नियमों में किये सख्त बदलाव,

International china and european countries made anti corona rules more strict Chandigarh PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : दुनियाभर में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है। कोविड के लगातार बढ़ते मामलों से दुनिया भर के देश घबरा गए हैं। इस बीच चीन और यूरोपीय देशों ने प्रतिबंध नियम और सख्त कर दिए हैं। पूरे चीन में जहा महामारी रोधी उपायों को सख्त किया गया है वहीं यूरोपीय देशों में मास्क को लेकर नियम कड़े कर दिए गए हैं।

चीन ने शुक्रवार को बीजिंग और देश के अन्य हिस्सों में महामारी रोधी उपायों को और सख्त कर दिया। देश में शीतकालीन ओलंपिक शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले अलग-अलग जगहों से संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीजिंग ने अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के बच्चों को अगले सप्ताह से जांच कराने का आदेश दिया है। नागरिकों को कहा जा रहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

राजधानी से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित तियानजिन शहर ने शनिवार सुबह से तीसरे दौर की सामूहिक जांच शुरू करने का आदेश दिया है जिसे 24 घंटे में पूरा किया जाएगा। चीन ने यूरोप, कनाडा, अमेरिका, इंडोनेशिया और अन्य जगहों से आने वाली दर्जनों विदेशी उड़ानों पर रोक लगा दी है। विदेशी यात्रियों के यहां पहुंचने पर संक्रमित पाये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

वाहन निर्माता फॉक्सवैगन एजी ने कहा कि उसने तियानजिन में दो कारखानों को सोमवार को बंद कर दिया और कर्मचारियों की दो बार जांच की गयी है।वित्तीय केंद्र कहे जाने वाले शंघाई शहर में अपेक्षाकृत कम मामले आये हैं लेकिन उसने भी कुछ यात्रा पाबंदियां लागू की हैं। रूस में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है।

यहां बीते 24 घंटे में 23,820 नए कोरोना केस दर्ज हुए। मॉस्को में सबसे अधिक 5,712 नए कोविड केस मिले। वहीं, सेंट पीटर्सबर्ग में 2,708 और मॉस्को रीजन में 1,990 मामले दर्ज हुए। फेडरल रिस्पांस सेंटर ने बताया कि देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.07 करोड़ से ज्यादा हो गई है। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने शुक्रवार को बताया कि मॉस्को में कोरोना संक्रमितों में 50 फीसदी से ज्यादा में ओमिक्रॉन मिला है।

उन्होंने कहा कि स्थिति हर दिन अधिक जटिल होती जा रही है, क्योंकि ओमिक्रॉन हावी होने लगा है। हाल के अध्ययनों में कहा गया है कि यह 41% था, लेकिन आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आधे से अधिक मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। बीते दिन रूस में 739 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इस तरह कोरोना से अब तक कुल मौतों की संख्या 3,19,911 हो गई है।

दुनिया में बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कोविड रोगियों के इलाज के लिए दो नई दवाओं की सिफारिश की। WHO ने जिन दो नई दवाओं को मंजूरी दी है वो बारिसिटिनिब और कासिरिविमैब-इमदेविमाब ) हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि इन दवाओं का इस्तेमाल कम गंभीर या गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए किया जा सकता है।