PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

“आप” के उम्मीदवार रमन अरोड़ा के लिए मैदान में उतरीं महिलाएं, लोकप्रियता बढ़ने से विरोधियों के छूट रहे हैं पसीने,

Women fielded for Aam Aadmi Party candidate Raman Arora Opponents are getting sweaty due to increasing popularity Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : “आप” के जालंधर सेंट्रल के उम्मीदवार रमन अरोड़ा की लोकप्रियता को देखते हुए उनके विरोधी जहां लगातार उनके प्रति अनापशनाप अफवाएं फैलाने में लगे हुए हैं, वहीं आज उसी का नतीजा यह है कि रमन अरोड़ा जोकि धार्मिक प्रवृत्ति के मालिक हैं के हक़ में उनकी छवि के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए कई महिलाएं मैदान में उतर आई हैं /

यही नहीं सेंट्रल हल्के के हर वार्ड में कई महिलाएं कुछ टीमों में बंट कर घर-घर जाकर जोरों शोरों से आम आदमी पार्टी के हक में प्रचार प्रसार कर रही हैं और लोगों को ख़ासकर महिलाओं को रमन अरोड़ा के द्वारा अभी तक किये गए समाज के प्रति कार्यों के बारे में बता रही हैं /

इस दौरान लोगों से रमन अरोड़ा के बारे में लोगों से पूछा गया तो उनका कहना था कि वह अरविंद केजरीवाल की विचार धारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का प्रचार डोर-टू-डोर कर रहे हैं और अरविन्द केजरीवाल ने रमन अरोड़ा को जालंधर सेंट्रल से उमीदवार बनाकर लगभग ये सीट जीत की तरफ जा रही है फैसला सिर्फ चुनावी परीक्षा का है /

वहीं लोगों का खास कर महिलाओं का यह कहना है कि रमन अरोड़ा भारी वोटों से विजय जरूर होंगे क्योंकि जो कार्य उन्होंने बिना किसी पद प्रतिष्ठा के समाज के लिए किये हैं शायद हो किसी नेता ने अभी तक किये हों / रमन अरोड़ा का पूरा परिवार इस समय रमन अरोड़ा के प्रचार व प्रसार में सेंट्रल हल्के में उतरा हुआ है / पत्नी-बेटा-बेटी दामाद और अन्य सदस्य आम आदमी पार्टी के हक में डोर टू डोर प्रचार लगातार कर रहे हैं /

रमन अरोड़ा व उनके परिवार व उनकी टीमों का कहना है कि जिन-जिन के पास व जा रहे हैं हर कोई आज के समय में आम आदमी पार्टी को पंजाब में लाने की बात कर रहा है सबका कहना है कि हम चाहे रमन अरोड़ा को ज्यादा नहीं जानते लेकिन केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किये गए अभी तक के कार्यों की वजह ही व आज आम आदमीं पार्टी को पंजाब में एक मौका और देने की बात जरूर कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इस बार पंजाब के लोग केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर ही दम लेंगे /