PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

टिकट मिलने की इतनी ख़ुशी, लग रहा है दो कदमों की जीत से पहले ही जीत गया मेरा “बावा”

Congress party made Bawa Henry the candidate of jalandhar north constituency Former minister Punjab Avtar Henry was surprised to see the enthusiasm of the workers

Congress party made Bawa Henry the candidate of jalandhar north constituency Former minister Punjab Avtar Henry was surprised to see the enthusiasm of the workers

कार्यकर्ताओं का जोश देख खुद हैरान रह गए पूर्व मंत्री पंजाब, अवतार हेनरी,

PTB City न्यूज़ जालंधर : कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर जालंधर नार्थ हल्के के युवा विधायक अवतार जूनियर बावा हैनरी को विधानसभा चुनाव 2022 की टिकट देकर उन पर जो विशवास जताया और इस बात का पता चलते ही ढोल धमाके और आतिशबाज़ी चलाते हुए हज़ारों की तादाद में कार्यकर्ता, जहां पूर्व मंत्री पंजाब अवतार हैनरी का मुँह मीठा करवाने पहुंचे वहीं बावा हैनरी को भी बधाई देते हुए दिखाई दिए /

कैमरे की नजर से जिसने भी देखा :—

इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों वह यह जीत टिकट मिलने की नहीं बल्कि नार्थ हल्के की सीट जीत जाने की हो / इस दौरान हर पार्टी कार्यकर्ता कभी बावा हैनरी तो कभी पूर्व मंत्री पंजाब अवतार हैनरी का लडुओं के साथ मुँह मीठा करवाता हुआ दिखाई दे रहा था तो कोई उनके गले में फूलों की माला / इस दौरान कैमरे की नजर से जो हाव भाव पूर्व मंत्री पंजाब व बावा हैनरी के पिता अवतार हैनरी के देखने को इस दौरान मिले तो ऐसा लग रहा था कि दो कदमों की जीत से पहले ही जीत गया मेरा “बावा” क्योंकि कार्यकर्ताओं का जोश देख वह खुद हैरान थे /

Congress party made Bawa Henry the candidate of jalandhar north constituency Former minister Punjab Avtar Henry was surprised to see the enthusiasm of the workers

इस दौरान जहां पूर्व मंत्री पंजाब अवतार हैनरी ने व जूनियर बावा हैनरी ने नार्थ हल्के की जनता का तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद किया और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की पिछली जीत भी नार्थ हल्के की जनता की देन थी और मुझे पूरा विश्वास है की अगली जीत भी इनकी ही बदौलत होगी / उन्होंने कहा पिछले 5 साल के शाशनकाल के दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ दिन रात एक कर क्षेत्र की और जनता की सेवा की है और हर समय जनता के सुख दुःख में भागीदारी निभाई है /

वहीं बावा हैनरी ने भी नार्थ हल्के की जनता द्वारा दिए गए प्यार की बदौलत हमें इतना बल मिला की हमारा परिवार सदा इनका ऋणी रहेगा / उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी से बड़ी विरासत कोई नहीं है जो उत्तरी हलके की जनता ने मुझे सौंपी है इसलिए क्षेत्र की जनता और सभी कार्यकर्ताओं का दर्जा मेरे लिए सबसे ऊँचा है /

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने एक बार फिर से कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेवारी उनके परिवार को सौंपी है, मुझे यकीन है की हम पूरी मेहनत, लगन व पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के दम से विधानसभा चुनाव में जीत प्राप्त कर नार्थ हल्के की सीट इस बार फिर कांग्रेस की झोली में डालेंगे /

Congress party made Bawa Henry the candidate of jalandhar north constituency Former minister Punjab Avtar Henry was surprised to see the enthusiasm of the workers

इस ख़ुशी के अवसर पर नार्थ हल्के के कांग्रेसी नेता और हैनरी परिवार के करीबी संजय नारंग ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने यह टिकट जूनियर बावा हैनरी द्वारा नार्थ हल्के में किये गए उनके विकास कार्यों को देखकर दी है जिसका हम सभी तहे दिल से धन्यवाद करते हैं / उन्होंने आगे कहा कि बावा हैनरी ने पिछले पांच सालों में जो काम किया है व

काफी तेज गति और बिना किसी भेदभाव के हल्के के लोगों की भलाई के लिए किये गए हैं और आज यही कारण है कि चाहे नार्थ हल्के की हो जनता, चाहे हो नेता या कार्यकर्ता सभी बावा हैनरी को टिकट मिलने की ख़ुशी में शामिल हैं और हम सभी मिलकर जल्द ही चाँद कदमों के फांसले की दुरी तय कर के इसके सीट में जीत दर्ज कर पार्टी की झोली में डालेंगे / इस मौके पर ब्लाक प्रधान सहित पार्षद, पूर्व पार्षद और भारी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे /