PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अच्छे और बुरे इंसान में यह होता है फर्क, 

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=20].

This is the difference between good and bad people dharmik

(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : पाण्डवों और कौरवों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा देते हुए एक बार गुरू द्रोणाचार्य को उनकी परीक्षा लेने का ख्याल आया / परीक्षा का विषय क्या हो इस पर विचार करते हुए उनके दिमाग में एक युक्ति सूझी कि क्यों न राजकुमारों की वैचारिक प्रगति और व्यावहारिकता की परीक्षा ली जाए /

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

दूसरे दिन सुबह आचार्य ने राजकुमार दुर्योधन को अपने पास बुलाया और कहा कि वत्स, ‘तुम समाज से एक अच्छे आदमी की परख करके उसको मेरे सामने पेश करो /

[smartslider3 slider=10].

दुर्योधन ने कहा, ‘जैसी आपकी आज्ञा’ और वह अच्छे आदमी की खोज में निकल गया / कुछ दिनों बाद वापस दुर्योधन आचार्य के पास आया और कहा कि, ‘मैने कई नगरों और गांवों का भ्रमण किया, लेकिन मुझे कहीं भी कोई अच्छा आदमी नहीं मिला /

[smartslider3 slider=11].

इसके बाद आचार्य द्रोण ने युधिष्ठिर को बुलाया और कहा वत्स, ‘इस पृथ्वी पर कोई बुरा आदमी ढूंढ कर लाओ /

[smartslider3 slider=14].

युधिष्ठिर ने आचार्य को प्रणाम किया और कहा कि, ‘आचार्य मैं कोशिश करता हूं’ और युधिष्ठिर बुरे आदमी की खोज में निकल गए / काफी दिनों बाद वह लौटकर आए तो आचार्य ने पूछा कि, ‘किसी बुरे आदमी को ढूंढकर लाए हो?’

[smartslider3 slider=15].

युधिष्ठिर ने कहा कि , ‘आचार्य मैने धरती के कोने-कोने में बुरा आदमी खोजा, लेकिन मुझे कोई बुरा आदमी नहीं मिला / इसलिए मैं खाली हाथ लौट आया /’ इसके बाद सभी शिष्यों ने गुरू द्रोणाचार्य से पूछा की, ‘आचार्य ऐसा क्यों हुआ कि दुर्योधन को कोई अच्छा आदमी नहीं मिला और युधिष्ठिर को कोई बुरा आदमी नहीं मिला /

[smartslider3 slider=17].

आचार्य ने इस सवाल का जवाब दिया और कहा कि, ‘जो इंसान जैसा होता है उसको दुनिया में सभी वैसे ही दिखाई देते हैं, इसलिए दुर्योधन को कोई अच्छा आदमी नहीं मिला और युधिष्ठिर को कोई बुरा आदमी नहीं मिला /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

This is the difference between good and bad people dharmik