PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर के मॉडल टाउन से BMW लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार सहित गिरफ्तार किये तीन आरोपी,

Police got huge success in BMW robbery case from Model Town of Jalandhar Three accused arrested with weapons Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके से बीते दिनों अज्ञात लुटेरों द्वारा पिस्तौल की नोक पर BMW कर को लूट कर ले जाने वाले हर्षदीप सिंह (उर्फ हर्ष), राज करण सिंह (उर्फ बंटी) को हथियार सहित गिरफ्तार कर जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है /

इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए थाना नंबर 6 के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इन आरोपियों से BMW कार को बरामद कर लिया गया है / पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं / इन सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है /

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि इन सभी आरोपियों को अमृतसर शहर से गिरफ्तार किया गया है / यह सभी आरोपी वारदात कि बाद वहीं पर छुपे हुए थे / पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला है कि वह लोग गाड़ियों को लूटने का काम नशे की पूर्ति कि लिए करते थे / इनमें दो सगे भाई है और एक इनका चचेरा भाई जरकरण सिंह (उर्फ बल्लू) भी लूट की वारदातों में शामिल है /

पुलिस ने बताया कि वह फ़िलहाल घायल है जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है / अधिकारियों ने बताया कि इनमें से आरोपी हर्षदीप का परिवार कैनेडा में रहता है / पकड़े गए दोनों आरोपी अमृतसर शहर के ही रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी जगदेव कलां थाना चढेर का रहने वाला है /

पुलिस अधिकारियों ने आगे यह भी बताया कि गाड़ी को भले ही 10 दिन पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपियों की तालाश की जा रही थी / अधिकारियों ने CCTV फुटेज के आधार पर इस मामले को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करके सफलता हासिल की है /