PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के शिवसेना नेता नरिंदर थापर पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जानिए पूरा मामला,

punjab case filed against shiv sena leader narinder thapar for protesting in jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक टैटू आर्टिस्ट की दुकान के बाहर धरना लगाने के आरोप में शिवसेना नेता नरिंदर थापर पर थाना छह की पुलिस ने मामला दर्ज किया है / ACP माडल टाउन गुरप्रीत सिंह ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरिंदर थापर जालंधर में चुनावों के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शहर में धारा 188 भी लागू है /

इसका उल्लंघन करने का शहर में एक मामला सामने आया है / एक टैटू आर्टिस्ट की दुकान के बाहर धरना लगाने के आरोप में शिवसेना नेता नरिंदर थापर पर थाना 6 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है / बीते दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक टैटू आर्टिस्ट की वीडियो वायरल हुई थी,

जिसमें वह एक लड़की की पीठ पर भगवान शिव की तस्वीर बना रहा है / इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई थी / इसी बात को लेकर शिवसेना नेता नरिंदर थापर ने उक्त टैटू आर्टिस्ट की दुकान के बाहर धरना लगा दिया था / ACP माडल टाउन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नरिंदर थापर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है /