PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी की प्राचार्या डॉ. सरीन गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित,

HMV College Principal Dr Sareen honored at Republic Day celebrations Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया था।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को यह सम्मान पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी आईएएस और कमिश्नर ऑफ पुलिस नौनिहाल सिंह आईपीएस भी उपस्थित थे।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को यह सम्मान शिक्षा, स्वच्छता, इनोवेशन तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया। जिला प्रशासन ने उनके प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। डॉ. अजय सरीन ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि एचएमवी सदैव इनोवेशन की ओर अग्रसर है जो समय की मांग है। इस अवसर पर कालेज की डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया को भी इनोवेशन के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया। सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि यह सम्मान डीएवी के मार्गदर्शकों के आशीर्वाद तथा फैकल्टी सदस्यों के प्रयासों के कारण ही संभव हुआ है।