PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर वेस्ट में सुशील रिंकू की धूम से विरोधी हिले,

Sushil Rinku is getting full support of people in Jalandhar West Jalandhar Punjab

महिलाओं और बच्चों ने खुद घर-घर जाकर मांगें अपने विधायक के लिए वोट तो लोगों ने दिया पूरा समर्थन,

PTB City न्यूज़ जालंधर : सुशील रिंकू…जिंदाबाद। जीतेगा-भाई-जीतेगा, सुशील रिंकू ही जीतेगा। इस तरह के नारे लगाते हुए काला संघिया रोड स्थित ईश्वर नगर की महिलाएं और बच्चे विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए खुद ही वोट मांगने निकल पड़े। बच्चों व महिलाओं ने खुद ही डोर-टू-डोर प्रचार कर अपने चहेते विधायक को दोबारा जीताने के लिए लोगों से अपील की। सुशील रिंकू के हक में लोगों के इस तरह खुद ही प्रचार के लिए निकलना उनके प्रति प्यार दिखाता है।

ईश्वर नगर की गीता कंडा, कमलजीत कौर, रजनी, मंजू, शमां, रविंदर कौर महिलाओं व बच्चों ने घर-घर जाकर रिंकू के लिए वोट मांगते हुए कहा कि ‘पहलां भी तुसी सुशील रिंकू नूं जिताया है, ते हुण भी तुसी रिंकू नूं ही जिताऊना है। तुहाड़े जो भी मसले होणगे, वह सारे हल कित्ते जाणगे।’ उन्होंने वोटरों को बताया कि कैसे विधायक सुशील रिंकू ने पांच सालों में हलके का विकास कराया है।

उन्होंने न सिर्फ सड़कों का निर्माण कराया। बल्कि 20 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉर्म सीवरेज प्रोजैक्ट लाकर बरसाती पानी की निकासी की समस्या को दूर किया। सारे हलके में एलईडी लाइटें लगवाईं। कूड़ा का प्रबंध किया। इतना ही नहीं स्कूल और कालेज बनवाए। मंदिरों का काम कराया। ग्रांट दिलाई। यह सब रिंकू ही कर सकते हैं। उन्होंने वोटरों को इन बातों से अवगत करवाने के साथ उनके गले में सिरोपे भी डाले। उनसे रिंकू को वोट देने के लिए अपील की।

लोगों ने भी विश्वास दिलाया कि वह विधायक सुशील रिंकू को दोबारा विधायक बनवाने के लिए वोट करेंगे। एक-एक वोट उनको ही जाएगा। वह बड़ी लीड के साथ जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर जग्गी, जस्सी, शिवानी, अनु, सुखदेव कुमार कंडा, बंटी कंडा, पारस कंडा, विकास, दीपांशु, सुखराज और करण ने भी विधायक सुशील रिंकू के लिए वोट मांगें और डोर टू डोर किया।