शेयर मार्किट में कर रखे हैं लाखों रूपये निवेश, पैट्रोल पंपों का नहीं है कहीं भी जिक्र,
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल हल्के से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी पुत्र ब्रिज लाल बेरी निवासी 39/7 सेंट्रल टाउन जालंधर ने अपना नामांकन बीते दिनों दाखिल कर दिया / उनकी तरफ से दिए गए हलफनामें के अनुसार, उनकी व उनकी पार्षद पत्नी की जायदाद लगभग 1 करोड़ के करीब है, और राजिंदर बेरी व उनकी पार्षद पत्नी को शेयर मार्किट में पैसे इन्वेस्ट करने की खासी दिलचस्पी है /
राजिंदर बेरी द्वारा दिए गए हलफनामें के अनुसार उनके ऊपर 1 FIR जोकि रेलवे एक्ट के उलंघन का भी दर्ज हैं जिसमें उनको एक साल की सजा व 2000 रूपये के जुर्माने की सजा भी हो चुकी है, लेकिन राजिंदर बेरी की और से इस सजा को लेकर जालंधर की माननीय अदालत में अपील की गई जा चूक है और यह मामला अभी विचाराधीन है /
इसके इलावा राजिंदर बेरी के पास अलग-अलग बेंको में जमा कुल रकम 56 लाख के करीब है, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया हरियाणा चंडीगढ़ ब्रांच में करीब 8 लाख के करीब, द सिटिज़न अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जालंधर में 12 लाख के करीब, PNB Bank ओल्ड रेलवे रोड में 2,29,000 के करीब, PNB Bank ओल्ड रेलवे रोड में इलेक्शन फंड का लग से करीब 10,000 रूपये जमन है, वहीं राजिंदर बेरी की पत्नी पार्षद उमा बेरी पैसे जमा करने के मामले में अपने विधायक पति से कुछ ज्यादा आगे हैं / इसके इलावा राजिंदर बेरी के पास 274 शेयर ICICI Bank के जिनका मार्किट मूल्य 2 लाख के करीब, 22 शेयर L & T के जिनका मार्किट मूल्य 41 हजार के करीब,
12 शेयर NTPC के जिनका मार्किट मूल्य 1800 रूपये के करीब, 364 शेयर PNB के जिनका मार्किट मूल्य 14,800 रूपये के करीब, 80 शेयर TCS के जिनका मार्किट मूल्य 2,95,000 रूपये के करीब, 3 शेयर Adani इंटरप्राइजेज के जिनका मार्किट मूल्य 5080 रूपये के करीब, 10 शेयर Adani Ports के के जिनका मार्किट मूल्य 7100 रूपये के करीब, 11 शेयर Dabur India के जिनका मार्किट मूल्य 5870 रूपये के करीब, 8 शेयर Happiest Mind के जिनका मार्किट मूल्य 9120 रूपये के करीब, 91 शेयर ITC के जिनका मार्किट मूल्य 19,800 रूपये के करीब,
4 शेयर Lupin के जिनका मार्किट मूल्य 3600 रूपये के करीब, 60 शेयर Gold Beas के जिनका मार्किट मूल्य 2480 रूपये के करीब, एक बीमा पॉलिसी भी है जिसकी कीमत करीब 2,50,000 के करीब है / वहीं एक निजी कंपनी में 11,63,000 का निवेश किया हुआ है / राजिंदर बेरी के पास इसके इलावा Innova कार 2012 मॉडल जिसकी 6 लाख रूपये के करीब है / एक मोटर कार टेंकर 2015 मॉडल जिसकी कीमत 10 लाख के करीब है / वहीं एक 2015 मॉडल Activa स्कूटी जिसकी कीमत 35000 रूपये के करीब है / वहीं 180 ग्राम के करीब सोना जिसकी कीमत करीब 8,19,000 रूपये के करीब है / वहीं राजिंदर बेरी व उमा बेरी के पास सेंट्रल टाउन व राजिंदर नगर में स्थित एक-एक घर के इलावा नॉन एग्रीकल्चर लेंड भी मौजूद है जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ के करीब है /
पार्षद उमा बेरी के पास करीब 72 लाख के करीब जमा पूंजी है जिनमें द सिटिज़न अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जालंधर सर्किट हॉउस के समीप करीब 1 लाख के करीब, PNB Bank ओल्ड रेलवे रोड में 11 लाख के करीब, ICICI बैंक सिविल लाइन में करीब 2 लाख के करीब, Indian बैंक सिविल लाइन में करीब 4 लाख के करीब, HDFC बैंक मदन फिल्लौर मील के पास स्थित बैंक में कुछ भी नहीं है, वहीं 5 लाख के करीब की FDR, PNB बैंक में 14 लाख के करीब की FDR मौजूद है /
वहीं 66 शेयर ICICI बैंक के जिनकी मार्किट मूल्य करीब 51 हजार रूपये के करीब, 72 शेयर Reliance इंडस्ट्रीज के जिनकी मार्किट मूल्य करीब 1,68,000 रूपये के करीब, 72 शेयर PNB के जिनकी मार्किट मूल्य करीब 2900 रूपये के करीब है इसके इलावा 1 लाख रूपये की LIC पोस्ट ऑफिस में आरडी जिसकी कीमत करीब 1,48,000 रूपये है वहीं एक निजी कंपनी में 15 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट व अंत में 255 ग्राम जिसकी कीमत करीब 11,60,000 हजार के करीब है /
ऐसे में राजिंदर बेरी व उनकी पत्नी उमा बेरी द्वारा दिए गए हलफनामें के अनुसार उनके पास कोई भी पैट्रोल पंप का कहीं भी जीकर नहीं है, लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि राजिंदर बेरी के पास पांच के करीब पैट्रोल पंप हैं राजिंदर बेरी ने निर्वांचल आयोग को गलत जानकारी दी है / PTB News इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान विरोधी लगातार बेरी के ऊपर बीते पांच सालों का हिसाब मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं /





































