PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

एच.एम.वी. में आगाज़-2018 का आयोजन,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=20].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

Hmv Organizing Agaaz-2018

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में यू.जी, पी.जी., डिप्लोमा हयूमैन्टिस एवं फैशन डिजाइनिंग विभाग हेतु आगाज़-2018 फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया /

जिसके मुख्य आयोजक श्रीमती नवरूप कौर एवं सह-आयोजक डॉ. आशमीन कौर रहे / संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थी परिषद् के अध्यक्ष-उर्वशी मिश्रा की देखरेख में किया गया / सर्वप्रथम इस सुअवसर पर मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन का सर्वमंगल कामना हेतु मंगलतिलक कर सह्नदय स्वागत किया गया एवं परम्परागत ज्योति प्रज्ज्वल कर ज्ञान का प्रकाश कर प्लांटर भेंटकर अभिनंदन किया गया / तद्उपरान्त डीएवी गान प्रस्तुत किया गया /

प्राचार्या जी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम संयोजक टीम को बधाई दी एवं नवआगन्तुक छात्राओं को अपना शुभ आशीष देते हुए कहा कि एचएमवी संस्था का इतिहास गरिमामय है एवं भविष्य आप जैसे छात्राओं के माध्यम से गौरवान्वित बनेगा / उन्होंने सयुंक्त कार्य करने की प्रेरणा दी एवं कहा कि नव-आगन्तुक छात्राएं हमारे पास एक गीली मिट्टी के समान प्रवेश करती हैं जिसे एचएमवी संस्था तराशकर योग्य व्यक्तित्व प्रदान करती है /

इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका श्रीमती ममता, श्रीमती कंवलदी कौर एवं डॉ. रमनीता सैनी शारदा व श्रीमती कुलजीत कौर ने निभाई जिनका स्वगात श्रीमती नवरूप, श्रीमती वीना अरोड़ा, ज्योतिका मिन्हास, सतिन्दर कौर, नीता मलिक एवं श्रीमती चन्द्रिका ने प्लांटर भेंटकर किया / वातावरण को आनंदवर्धन बनाने हेतु माडलिंग के विभिन्न राऊंड, नृत्य, पंजाबी डांस व गेम्स इत्यादि भी प्रस्तुत किए गए / माडलिंग के अन्तर्गत छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया /

कु. कृतिका -फ्रैशर-2018, कु. कृतिका मिस फ्रैशर प्रथम रनर अप, कु. कृति जैन मिस फ्रैशर द्वितीय रनर अप, कु. प्रियंका मिस क्रिज़मैटिक, कु. जसलीन मिस एैनिगमैटिक, कु. मनप्रीत मिस स्टाईलिश, कु. हरसिमरन मिस सीनियर क्रिज़मैटिक, कु. रिद्धिमा मिस सीनियर एैनिगमैटिक, कु. रजनी मिस सीनियर स्टाईलिश चयनित की गई /

प्राचार्या जी ने विजित छात्राओं को उपहार एवं ताज व प्लांटर भेंटकर बधाई दी / मंच संचालन श्रीमती ज्योतिका मिन्हास, पूजा मिन्हास, नंदनी व मनप्रीत कौर द्वारा किया गया / इस सुअवसर पर अन्य टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित था /

Hmv Organizing Agaaz-2018

Latest News