PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कालेज,जालंधर ने 'वैलिडिक्ट्री तथास्तु -2026' में अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी, ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੋਲੀਟੇਅਰ ਇਨਫੋਸਿਸ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਟਿਡ, ਮੋਹਾਲੀ ਦਾ ਉਦਯੋਗਿਕ ਦੌਰਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, स्वर्गीय चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की श्रद्धापूर्ण स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न–1 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न, एच एम वी में ‘ज़ीमैन प्रभाव के माध्यम से परमाणु संरचना का अनावरण’ विषय पर सेमिनार-सह-कार्यशाला का आय... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे की शुर... जालंधर : Immigration ऑफिस में पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, जालंधर : Immigration ऑफिस में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, सिख युवक का फोड़ा सिर... पंजाब पुलिस में तैनात SHO को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों को हुआ बढ़ा फायदा,

महिंदर भगत को रिंकू दे रहे हैं लगातार झटके पर झटके, सोहन लाल पेटी और राकेश गिल हुए कांग्रेस में शामिल,

Leaving BJP Sohan Lal Petti and Rakesh Gill joined Congress Sushil Rinku bowed his head in Lord Valmiki temple blessed the children welcomed the MLA by giving flowers Jalandhar

भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेक लिया सुशील रिंकू ने आशीर्वाद, बच्चों ने फूल देकर किया विधायक का स्वागत,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू का जगह-जहग पर विशाल रैलियों में भव्य स्वागत हो रहा है। उन्हें लोग फूलों के हारों के साथ-साथ नोटों के हारों से भी लाद रहे हैं।

वह जहां जा रहे हैं, वहां उनको लोगों का भरपूर प्यार, विश्वास और समर्थन मिल रहा है। एक मीटिंग के दौरान उन्हें बच्चों ने फूल देकर सम्मानित किया। वह भगवान वाल्मीकि मंदिर में भी माथा टेकने पहुंचे। भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लिया। इसी दौरान वेस्ट हलके में रिंकू ने भाजपा को झटका भी दिया। उन्होंने भाजपा के दो नेताओं सोहन लाल पेटी और राकेश गिल को कांग्रेस में शामिल कराया। उन्हें सिरोपे पहनाकर स्वागत किया।

Leaving BJP Sohan Lal Petti and Rakesh Gill joined Congress Sushil Rinku bowed his head in Lord Valmiki temple blessed the children welcomed the MLA by giving flowers Jalandhar

विधायक सुशील रिंकू ने कोट मोहल्ला, बस्ती पीर दाद, पारस इस्टेट, भार्गव कैंप और मॉडल हाऊस के मोहल्लों में जाकर विशाल रैलियों में वेस्ट हलके के लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पांच साल में वेस्ट हलके में कराए गए कामों को गिनवाते हुए उन्हें अगले पांच साल और मौका देने की अपील की। विधायक सुशील रिंकू ने बताया कि वेस्ट हलके में श्री गुरु रविदास कम्युनिटी हाल और सतगुरु कबीर कम्युनिटी हाल का निर्माण काम चल रहा है। 120 फुट रोड पर बरसाती पानी की निकासी को सीवरेज प्रोजैक्ट चालू करवा दिया गया है। जिसका ट्रायल सफल रहा।

वहां बरसात के बावजूद एक भी बूंद पानी नहीं रूका। इसके बाद भगवान वाल्मीकि मंदिर के साथ लंगर हाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। कई मोहल्लों में घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को हटवाया। इन तारों के कारण लोगों की जान खतरे में ही रहती थी। सड़कों का निर्माण कराया। कपूरथला रोड को नया बनवाया। बस्तीयात इलाकों में सीवरेज समस्या का हल निकाला। एलईडी लाइटें लगवाई गईं। लड़कियों का कालेज खुलवाया। अब वहां कई स्ट्रीम की ग्रेजुएशन की डिग्री बच्चे कर पा रहे हैं। मॉडर्न स्कूल बनवाया जा रहा है।

Leaving BJP Sohan Lal Petti and Rakesh Gill joined Congress Sushil Rinku bowed his head in Lord Valmiki temple blessed the children welcomed the MLA by giving flowers Jalandhar

सुशील रिंकू ने कहा कि 10 साल सत्ता में रहते हुए भी भाजपा के नेताओं ने वेस्ट हलके में ऐसा कुछ नहीं किया है। जिसे वह गिनवा सकें। इसलिए कांग्रेस पार्टी को वोट देकर उन्हें दोबारा विधायक बनाएं। ताकि विकास कामों की रफ्तार को धीमी न पड़ने दिया जाए। वेस्ट हलका बदल रहा है। इस बदलाव को जारी रखने के लिए उन्हें दोबारा मौका दिया जाए। उन्हें लोगों ने कहा कि रिंकू ही उनकी वोट के सही हकदार हैं। लोग उन्हें ही अपने वोट देकर विजयी बनाएंगे। रिंकू को दोबारा जीता कर मंत्री बनाने का भी दावा किया जा रहा है।

Latest News