PTB Big Political चंडीगढ़ : पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर ली है / वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए / खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं, हालांकि इसके बाद रेसलिंग के जरिए वह वर्ल्ड स्तर पर फेमस हुए /
आपको बता दें की मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं / जहां वह युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं / केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया / खली अब जल्द ही पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे /
इस मौके खली ने कहा कि भाजपा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है / उन्होंने कहा कि WWE में मुझे नाम और दौलत की कमी नहीं थी, लेकिन देश के प्रति प्यार मुझे वापस खींच लाया / पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर मैं भाजपा में आया हूं / उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है / इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा जॉइन की है /
इस दौरान खली ने कहा कि जहां भी पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतर सकूं / दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली से भाजपा पंजाब में चुनाव प्रचार करवाएगी / खली पंजाब का बड़ा चेहरा हैं / इससे पहले भी जालंधर में एकेडमी चलाते हुए वह कई बार सरकार के कामकाज को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं /





































