PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल कबड्‌डी खिलाड़ी और पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी विमलकांत को STF ने किया गिरफ्तार, क्या कुछ हुआ बरामद,

punjab elections 2022 vs drugs punjab police arrested international kabaddi player ranjit singh jeeta mour and retired dsp vimal kant in drug smuggling Punjab kapurthala jalandhar

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : पंजाब में एक तरफ जहां चुनावों के मद्देनजर पंजाब पुलिस जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर चुकी है, वहीं आज पंजाब पुलिस की STF टीम को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इस रैकेट में शामिल ब्रिटिश सिटीजन इंटरनेशनल कबड्डी खिलाडी जीता मोड़ और पंजाब पुलिस के रिटायर्ड DSP बिमलकांत को गिरफ्तार कर लिया /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार STF की टीम की और से यह रेड कपूरथला में की गई थी / इस दौरान पकड़े गए आरोपियों में एक थानेदार भी शामिल बताया जा रहा है / STF ने इस दौरान कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें ड्रग्स बिक्री से खरीदी प्रॉपर्टी को एडजस्ट करने वाले कुछ मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं / सभी आरोपियों के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है / इन पकड़े गए आरोपियों से लग्जरी गाड़ियां जिनमें BMW और AUDI शामिल हैं जब्त की गई हैं /

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से STF ने कुछ हथियार और नशा भी बरामद किया है / इन आरोपियों के तार पंजाब सरकार के किसी एक मंत्री से भी जुड़े बताये जा रहे हैं, इन पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर रणजीत सिंह उर्फ जीता मोड़, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी विमलकांत और थानेदार मनीष के तौर पर हुई है / इसके अलावा STF ने अमेरिका के गुरजंट सिंह, कनाडा के दविंदर सिंह उर्फ जवाहर, भूपिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, रणदीप सिंह, दिनेश, थानेदार जगदीश सिंह और जीता मोड़ की पत्नी राजिंदर कौर को केस में नामजद किया है / इन सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 25, 27, 27A के तहत केस दर्ज कर लिया गया है /

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि ड्रग्स डील में कमाए करोड़ों रुपयों की इन्वेस्टमेंट रियल एस्टेट के कारोबार और जमीन खरीदने में की गई है / कबड्‌डी खिलाड़ी रणजीत कपूरथला में आलीशान बंगले में रहता था / उससे BMW सहित कई आलीशान गाड़ियां बरामद हुई हैं / सूत्रों के मुताबिक इन्हीं गाड़ियों में ड्रग्स की सप्लाई होती रही है, जिसका हिसाब-किताब दो थानेदार रखते थे, जिसमें दो थानेदार शामिल हैं /

सूत्रों के मुताबिक STF ने थानेदार मनीष के घर से एक लैपटॉप और करीब 3 लाख का कैश भी बरामद किया है / सूत्रों के मुताबिक इस लैपटॉप में बहुत से अहम सुराग मिलने की संभावना है, जिनकी मोहाली में STF ने पड़ताल शुरू कर दी है / सूत्रों से पता चला है कि जीता को सुरक्षाकर्मियों के तौर पर 2 पुलिस वाले मिले भी एक नेता और पुलिस अधिकारी की शह पर मिले हुए थे / जो ड्रग्स सप्लाई के वक्त उसे नाकाबंदी से बचाते थे / फ़िलहाल पुलिस ने इस केस में करीब 12 लोगों को नामजद किया है व आगे की जाँच की जा रही है /