PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : पंजाब के जिला जालंधर के साथ लगते फगवाड़ा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते मोहल्ला पिपारंगी में अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से एक युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अजय कुमार उर्फ लड्डू घर में बैठकर खाना खा रहा था कि तभी उसका एक दोस्त उसे बाहर बुला कर ले गया और घर के बाहर दूसरी गली में वहां पर पहले से मौजूद मोटरसाइकिल पर सवार करीब 9-10 युवकों की टोली ने कथित तौर पर तेजधार हथियारों से उसके भाई पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया /
अजय को बेहद नाजुक और गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे जालंधर के अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई / इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या का शिकार बने युवक के परिजनों के अनुसार पुलिस ने अजय कुमार को घर से बाहर लेकर जाने वाले उसके करीबी दोस्त आरोपी दीपा वासी पीपा रंगी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है /
वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी दीपा और 9 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है / वहीं फगवाड़ा के घनी आबादी वाले पीपारंगी इलाके में हत्या होने के पश्चात लोगो में भारी डर और दहशत का माहौल बना हुआ है /





































