PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर की सबसे प्रसिद्ध Bhatia Travel के ऑफिस के बाहर लोगों ने किया जबरदस्त हंगामा,

People created a huge ruckus outside the office of Jalandhar's most famous Bhatia Travel Jalandhar 

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते स्काईलार्क चौंक के पास स्थित भाटिया ट्रैवल के ऑफिस में आज लोगों ने जमकर हंगामा किया / हंगामा करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बच्चों को लाखों रुपये कर्जा उठाकर भाटिया ट्रैवल के जरिए विदेश भेजा था, लेकिन विदेश पहुंचने के कई महीनों बाद भी हमारे बच्चों को कोई नौकरी नहीं मिली /

इस दौरान लोगों ने बताया कि हमारे बच्चे अब वहां भीख मांग कर अपना गुजारा कर रहे हैं / यहां तक कि बीमार होने के बाद उन्हें दवाई तक नहीं दी जाती है / एक महिला ने कहा कि उन्होंने अपना घर तक गिरवी रखकर अपने बच्चे को पैसा कमाने के लिए विदेश भेजा था मगर अभी तक उसकी नौकरी नहीं लगी मगर कर्जे की किश्तें शुरु हो चुकी हैं /

उन्होंने आगे कहा कि अब हालात काफी खराब हैं / कई बार भाटिया ट्रैवल के मालिक को आकर मिल चुके हैं और कह चुके हैं कि या तो हमारे बच्चों को नौकरी दिलवाओ नहीं तो उन्हें वापिस भारत मंगवा दो / मगर वह अब बच्चों को वापिस मंगवाने के लिए भी लाखों रुपयों की डिमांड कर रहे हैं /

इस मौके पर हंगामा होता देख थाना की 4 की पुलिस मौके पर पर पहुंच गई और मामला शांत करवाया / मगर प्रर्दशन कर रहे लोगों ने कहा कि वह तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उन्हें पुख्तातौर पर यह गारंटी नहीं दी जाती कि उनके बच्चों को विदेश में नौकरी दिलवाई जाएगी या फिर उन्हें वापिस मंगवाया जाएगा / फ़िलहाल इस सारे मामले में भाटिया ट्रैवल के मालिक या अन्य किसी भी कर्मचारी की ओर से अभी तक कोई भी जवाब नहीं आया है /