PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नार्थ हल्के में मुख्यमंत्री चन्नी के लोगों द्वारा किये गए जोरदार स्वागत से बावा हेनरी को मिला लोगों का समर्थन,

Bawa Henry got the support of the people due to the warm welcome given by the people of Chief Minister Channi in North Halke

PTB City न्यूज़ जालंधर : नार्थ हल्के में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी की फेरी क्षेत्र के विधायक व् कांग्रेस के उम्मीदवार जूनियर अवतार हैनरी के लिए वरदान साबित होंगी / मुख्यमंत्री चन्नी ने करीब 7 घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद जब उन्होंने रामनगर, सईपुर, गुरु रविदास नगर और संतोखपुरा में एंट्री की तो वह इलाका निवासियों का हजूम देखकर हैरान हो गए /

हर जगह ढोल धमाके, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी चलाकर जनता ने मुयख्यमंत्री चन्नी और विधायक हैनरी का स्वागत किया / इस मौके पर चन्नी ने नार्थ हल्के की जनता से यह अपील की कि वह पंजाब के उज्वल भविष्य के लिए एक एक वोट कांग्रेस के उम्मीदवार अवतार जूनियर हैनरी के पक्ष में डालें / उन्होंने यह भी कहा की आप जो वोट हैनरी को डालेंगे वो सीधा मेरे खाते में आएगी /

चन्नी ने कहा कि पंजाब में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी, पंजाब के लोग सरकार बनाएंगे और ये लोगों की सरकार होगी / सब लोग इकट्ठे होकर पंजाब को आगे लेकर जाएंगे / मैं फिर कह रहा हूं कि ये मेरे अकेले के बस की बात नहीं, सबको मिलकर पंजाब को आगे लेकर जाना होगा / विधायक हैनरी ने मुख्यमंत्री चन्नी और नार्थ हल्के की जनता का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा की नार्थ हल्के की जनता द्वारा दिए गए प्यार की बदौलत हमें इतना बल मिला की हमारा परिवार सदा इनका ऋणी रहेगा /

उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी से बड़ी विरासत कोई नहीं है जो उत्तरी हल्के की जनता ने मुझे सौंपी है इसलिए क्षेत्र की जनता और सभी कार्यकर्ताओं का दर्जा मेरे लिए सबसे ऊँचा है। इस मौके पर पार्षद ज्ञान चंद सोढ़ी, पार्षद पति ओम प्रकाश, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद पति रवि सैनी, पार्षद पति सलिल बाहरी, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, पार्षद राजविंदर सिंह राजा, सुखदेव बाठ आदि भारी संख्या में मौजूद थे /