PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

BJP का थामा मनीषा गुलाटी ने हाथ, कहा हिंदू होने के कारण किया गया हमेशा टारगेट,

punjab womens commission chairperson manisha gulati joins bjp

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया है / पार्टी छोड़ते ही उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा / उन्होंने कहा कि पिछले 111 दिनों में उनकी डिग्निटी को हर्ट किया गया / हिंदू होने के कारण उन्हें टारगेट किया गया और पर्सनल रंजिश निकाली /

मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्हें पिछले दिनों में धमकियां मिलती रही हैं / पंजाब के एक पॉपुलर नेता ने उन्हें कहा कि माता सीता को इंसाफ नहीं मिला तो आप क्या इंसाफ दिलाएंगी / उन्होंने कहा कि पिछले 111 दिन की सरकार ने आते ही उनका स्टाफ कम कर दिया / उन्हें मिली वेलफेयर ग्रांट भी रोक ली गई /

उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने होम मिनिस्ट्री से बात की और सरकार की इंटेलीजेंसी की रिपोर्ट में भी उन्हें जान का खतरा बताया जा रहा है / मनीषा गुलाटी ने कहा कि सरकार ने उन्हें अपॉइंट किया था / कानून को डिसरिस्पेक्ट किया गया / चन्नी सरकार ने उन पर बहुत हमले किए / उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सिर्फ एक सवाल किया था /

उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें टारगेट किया गया / me-2 केस के कारण ही उन पर वार किया गया / उन्होंने एक कमीशन की चेयर पर वार किया है / फिल्मी डायलाग कहते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि, मनीषा गुलाटी को फ्लावर समझा गया, जबकि वह फायर है / वह आज भी डटकर खड़ी हैं और आगे भी महिलाओं के लिए काम करती रहेंगी / उन्होंने कहा कि सरकारें बहुत आती जाती हैं /

उन्होंने कहा कि काम हमेशा टीम के साथ होता है, जो टीम IAS और IPS हैं / उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने बीजेपी में आने के लिए नहीं कहा / उनके फैमिली रिलेशन हैं, लेकिन फिर भी यह रस्ता उनका अपना है जिसे उन्होंने खुद चुना है / पंजाब की महिलाएं काफी भावुक हो रही हैं, लेकिन वह पंजाब की महिलाओं को इंसाफ दिलाएंगी /