PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

दीप सिद्धू की आखिर कौन है प्रेमिका रीना राय, लाल किला हिंसा के बाद आई थी चर्चा में,

deep sidhu death actor deep sidhus girlfriend reena rai came into controversy during red fort violence Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : साेनीपत के नजदीक हुए हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की माैत से बालीवुड में शाेक की लहर है / हादसे में घायल अदाकारा रीना राय किसान आंदाेलन और लाल किला हिंसा के दाैरान चर्चा में आई थी / अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली रीना पिछले 4 साल से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं /

दीप सिद्धू के साथ भी इनके म्यूजिक वीडियो हैं, लेकिन इससे भी बड़ा खुलासा ये है कि ये वही महिला है जो अमेरिका में बैठकर लाल किला हिंसा के बाद फरार दीप सिद्धू के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स को मैनेज कर रही थी / दीप सिद्धू अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर टेलीग्राम के जरिए अमेरिका में रीना राय को अपने वीडियो भेजता था /

उसने 26 जनवरी के बाद सिद्धू के फेसबुक पर अपना नंबर एक्टिव कर दिया था / रीना राय पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है / वह इंटरनेट मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है / दीप सिद्धू और रीना राय दोनों अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं / सड़क हादसे के चंद घंटे पहले रीना राय ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी / इस तस्वीर में वैलेंटाइन डे पर सिद्धू रीना राय के साथ पाेज देते नजर आ रहे हैं /

दोनों इस तस्वीर में बेहद खुश दिख रहे हैं / इस तस्वीर में रीना राय सेल्फी लेती दिख रही हैं और फोटो पर हैप्पी वैलेंटाइंस डे लिखकर अपने प्यार का इजहार भी किया था, लेकिन दाेनाें की खुशियां ज्यादा देर तक नहीं रह सकी / हादसे में दीप सिद्धू की माैत हाे गई /आपको यह भी बता दें कि दीप सिद्धू किसान आंदाेलन के दाैरान खासे चर्चा में रहे थे, हालांकि किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली बार्डर पर बोलने का मौका नहीं दिया /

दीप सिद्धू इंटरनेट मीडिया के जरिये ही इन किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाए थे / किसान आंदोलन के दौरान वे चर्चा में तब आए, जब एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बहस कर रहे थे / उनके इस वीडियो को बाद में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘गरीब भूमिहीन किसान, जिनके लिए लोग रो रहे हैं, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई थी /