रमन अरोड़ा ने कहा अपनी हार देख बौखला चुके हैं बेरी, “आप” प्रत्याशी ने साथियों संग लगाया धरना,
PTB City न्यूज़ जालंधर : राजिंदर बेरी के साथी कांग्रेसी नेता के द्वारा आम आदमीं पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने के मामले में आज राजिंदर बेरी के खिलाफ आम आदमीं पार्टी के नेता रमन अरोड़ा ने धरना लगाकर लाडोवाली सड़क मार्ग पूरा जाम कर दिया /
इस दौरान धरने की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे आप वर्करों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन धरना प्रदर्शनकारियों ने राजिंदर बेरी के खासम खास पार्षद पति जीता के खिलाफ बनती करवाई करने की मांग की है /
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को बताया कि आज शाम महिला कार्यकर्ता प्रीत नगर लाडोवाली में चुनाव इश्तिहार जब बांट रही थी तो इसी दौरान पार्षद पति जीता ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी /
यही नहीं इस दौरान जीता ने धमकी देते हुए इस वीडियो को वायरल करने की धमकी तक दे डाली / इस दौरान तुरंत महिला कार्यकर्ता ने इस हरकत को तुरंत आम आदमी पार्टी के नेता रमन अरोड़ा को फोन पर जानकारी दी जिसके बाद देखते ही देखते वहां रमन अरोड़ा अपने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पहुंचे और राजिंदर बेरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ गए /
इस दौरान रमन अरोड़ा ने आगे बताया कि कांग्रेसी नेता राजिंदर बेरी जालंधर सेंट्रल से अपनी हार होते हुए देख कर बोखला चुके हैं और अब अपनी गंदी राजनीति पर उतर आये हैं / आज जो हरकत राजिंदर बेरी के घटिया और बतमीज़ पार्षद पति ने की है उससे साफ जाहिर है कि यह लोग महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं और यह सब राजिंदर बेरी के कहने पर ही कर रहे हैं / फ़िलहाल आप नेता व अन्य प्रदर्शनकारियों ने पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुलिस से मांग की है /





































